कोटा/ब्राह्मण कल्याण परिषद के अरुण भार्गव,आकाश भार्गव, अनिल तिवारी ने बताया कि ब्राह्मण कल्याण परिषद के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर देहदान नेत्रदानी स्वर्गीय श्रीमती अमिता भार्गव स्मृति संस्थान की ओर से निराश्रित लोगों को भोजन कराया गया उसमें विशेष रूप से नमकीन और पेठे का वितरण किया गया।
1 जनवरी 2026 स्थापना दिवस पर गोदावरी धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।यह जानकारी ब्राह्मण कल्याण परिषद के धर्मेंद्र दीक्षित ने दी।






