Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

“स्मार्ट सिटी कोटा के लिए निगम की सख्ती और समझाइश: घटोत्कच चौराहा सहित कई क्षेत्रों में व्यापारियों को अतिक्रमण व स्वच्छता के निर्देश”

कोटा।  शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से लगातार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में घटोत्कच चौराहा, केशवपुरा, विज्ञान नगर, बोरखेड़ा और 80 फीट रोड सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर व्यापारियों एवं फुटकर ठेला व्यापारियों को अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

नगर निगम के अधिकारी संजीव ने सभी दुकानदारों से कहा कि सड़क पर सामान फैलाकर अतिक्रमण न करें और अपने व्यापार को निर्धारित सीमा में ही संचालित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अव्यवस्थित ठेले और दुकानों के बाहर फैला सामान यातायात में बाधा बनता है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

निरीक्षण के दौरान गंदगी न फैलाने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और नियमित सफाई बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई। ठेला एवं फुटकर व्यापारियों को सुरक्षित तरीके से व्यापार करने की समझाइश देते हुए कहा गया कि नियमों का पालन करना सभी के हित में है।

नगर निगम संजीव ने कहा कि कोटा को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर निगम के साथ-साथ सभी व्यापारियों और फुटकर विक्रेताओं का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। यदि सभी मिलकर जिम्मेदारी निभाएंगे तो शहर की सड़कें व्यवस्थित होंगी, बाजार सुंदर बनेंगे और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि निगम का उद्देश्य व्यापारियों को परेशान करना नहीं, बल्कि व्यवस्था सुधारना और शहर की छवि को बेहतर बनाना है। नियमों का पालन करने वाले व्यापारियों को पूरा सहयोग मिलेगा, जबकि बार-बार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम की इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि घटोत्कच चौराहा, केशवपुरा, विज्ञान नगर, बोरखेड़ा और 80 फीट रोड जैसे प्रमुख क्षेत्रों में व्यवस्था सुधरेगी और कोटा स्मार्ट सिटी की दिशा में एक मजबूत कदम आगे बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles