Friday, August 21, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने किया स्काउट गाइड शिविर का अवलोकन, संगठन में समर्पण के साथ जुड़े रहने का संदेश दिया

– भारत सिंह चौहान

कोटा।राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड मंडल प्रशिक्षण केंद्र आलनिया में चल रहे राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड एवं रोवर रेंजर राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप का जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने शनिवार को अवलोकन किया। इस दौरान जायसवाल ने रोवर रेंजर की छत्तीसगढ़ में आयोजित पहली राष्ट्रीय जंबूरी के लिए तैयार किए जाने वाले वाचिंग टावर बनाने के लिए की जा रही प्रैक्टिस को भी देखा।

जायसवाल ने संबोधित करते हुए संगठन में समर्पण के साथ जुड़े रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग जीवन में सही मार्गदर्शन और नेतृत्व क्षमता प्रदान करती है। राज्यपाल अवार्ड और आगे राष्ट्रपति अवॉर्ड, कॅरियर और सामाजिक सम्मान दोनों में सहायक होंगे। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने और सेवा भावना से कार्य करने का आह्वान किया। जायसवाल ने कहा कि मनुष्य समय रहते नहीं चेता तो प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण में देरी मानवता के सुरक्षित भविष्य के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकती है। आदिकाल से ही पर्यावरण व मानव स्वास्थ्य का गहरा सम्बन्ध रहा है। पिछले कुछ दशकों में, भौतिक विकास में अचानक तेजी आई है। जो हमारे पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की गुणवत्ता में गिरावट का होना पृथ्वी के लिए गंभीर खतरा है।शिविर में उन्होंने सभी स्काउट गाइड रोवर रेंजर से विभिन्न दक्षता पदक एवं स्काउट गाइड रोवर रेंजर के ध्वज शिष्टाचार , आंदोलन की जानकारी, साहसिक गतिविधि, सिगनैलिंग कैंप क्राफ्ट आदि की जानकारी ली।  इस अवसर पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त दिलीप माथुर, सीओ स्काउट बृजसुंदर मीणा, लीडर ट्रेनर कृष्णगोपाल मिश्रा, श्याम गुप्ता, मीनाक्षी महावर सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक , स्काउट गाइड एवं रोवर-रेंजर आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles