Friday, August 21, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विधायक संदीप शर्मा ने किया अष्टम हाडोती गौरव सम्मान पत्रक का भव्य विमोचन

– भारत सिंह चौहान

कोटा। न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में आगामी 5 जनवरी को आयोजित होने वाले अष्टम हाडोती गौरव सम्मान कार्यक्रम के पत्रक का विमोचन कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि हाडोती की प्रतिभाओं को सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य है, जिससे युवाओं में आगे बढ़ने की ऊर्जा मिलती है।

विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि हाडोती गौरव सम्मान मंच ने वर्षों से शिक्षा, समाजसेवा, खेल, चिकित्सा, कला, संस्कृति, प्रशासन एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को पहचान देने का सराहनीय कार्य किया है। ऐसे आयोजनों से क्षेत्र की सकारात्मक पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होती है।

इस अवसर पर हाडोती गौरव सम्मान आयोजन समिति के संरक्षक सेवानिवृत्त अकाउंट ऑफिसर परमानंद गोयल, अकाउंट ऑफिसर देवेंद्र सिंह चौहान, संजय शर्मा, कार्यक्रम संयोजक के.के. शर्मा कमल सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम को भव्य एवं गरिमामय बनाने का संकल्प लिया।

आयोजन समिति ने संभागीय संयोजक लोकेश शर्मा एवं कार्यक्रम समन्वयक प्रतीक गोयल ने बताया कि अष्टम हाडोती गौरव सम्मान समारोह 5 जनवरी को अग्रवाल सेवा सदन, विज्ञान नगर, कोटा में आयोजित किया जाएगा। समारोह में सर्व समाज के उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर हाडोती का नाम गौरवान्वित किया है।

समिति के अनुसार, इस सम्मान के लिए निशुल्क आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं, जिनकी अंतिम तिथि 20 दिसंबर निर्धारित की गई है। पात्र प्रतिभाएं समय रहते आवेदन कर सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles