भारत सिंह चौहान✍️
कोटा/अपने सशक्त और विचारोत्तेजक लेखन के लिए पहचाने जाने वाले, “कोटा टूरिज़्म” जैसी चर्चित पुस्तक के लेखक परमानन्द गोयल की नवीन कृति “विचारों की उड़ान : जीवन आपका, नज़रिया आपका और दृष्टिकोण भी आपका” इन दिनों पाठकों के बीच विशेष सराहना का विषय बनी हुई है।
हाल ही में गोयल ने अपनी यह प्रेरणास्पद पुस्तक दिल्ली के चाँदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रवीण खंडेलवाल एवं कैट की राजस्थान प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाले को ससम्मान भेंट की।
इस अवसर पर उपस्थित व्यक्तियों ने गोयल के साहित्यिक अवदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कृति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण, प्रेरक चेतना तथा मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण कार्य करती है।
इस अवसर पर गोयल ने कहा—
“यह पुस्तक जीवन और समाज को सकारात्मक सोच के माध्यम से देखने की प्रेरणा देती है। प्रत्येक विचार अपने भीतर नई ऊर्जा, नई उड़ान और नई संभावनाओं का संदेश समाहित किए होता है । “






