Thursday, October 1, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मीडिया का मुखौटा, ठगी का खेल! पद देने के नाम पर पैसों की उगाही

कोटा।शहर में मीडिया के नाम पर ठगी करने का नया मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक कथित मीडिया एजेंसी संचालक पर आरोप है कि वह यूट्यूब चैनल शुरू कराने, मीडिया संगठन में पद दिलाने और एजेंसी से जोड़ने के नाम पर कई लोगों से धनराशि वसूल चुका है। पीड़ितों का कहना है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा पहले भरोसा दिलाया जाता है, उसके बाद पद, चैनल अथवा प्रमोशन का लालच देकर रकम ली जाती है। रकम चुकाने के बाद कई लोगों को लंबे समय तक टालमटोल किया गया और कुछ को कथित तौर पर धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा।

बीते दिनों एक पत्रकार ने शिकायत करते हुए बताया कि उसे एजेंसी में जोड़ने और चैनल से जोड़ने के नाम पर 50 हजार रुपए की मांग की गई। इसी तरह एक अन्य पीड़ित ने पद दिलाने के बदले राशि लिए जाने का आरोप लगाया है। सूत्रों का कहना है कि इस तरह की ठगी के मामलों में कई लोग सामने आने से बचते हैं, क्योंकि वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और विवाद से दूर रहना चाहते हैं। यही कारण है कि ऐसे रैकेट अक्सर लंबे समय तक सक्रिय रहते हैं।

विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी मीडिया संगठन, पद या चैनल से जुड़ने से पहले उसकी वैधता, पंजीकरण और विश्वसनीयता की पूर्ण जांच अवश्य करें।

 

 

—

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles