Thursday, October 1, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विशवेरा सखी ग्रुप, कोटा द्वारा ‘सतरंगी भारत’ थीम पर भव्य उत्सव का आयोजन

‘अनेकता में एकता’ का संदेश “भारत रंगों से बना है”:- अध्यक्ष कविता दुगेरिया

कोटा। विशवेरा सखी ग्रुप, कोटा द्वारा हाल ही में ‘सतरंगी भारत’ थीम पर एक भव्य और रंगारंग और आकर्षक सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने भारतीय परंपराओं संस्कृति की विविधता एकता को एक ही मंच पर जीवंत कर दिया जहाँ भारत के हर राज्य, भाषा और परंपरा के अनूठे रंगों की छटा एक ही छत के नीचे देखने को मिली। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषाओं, लोक-संस्कृतियों और कलात्मक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

ग्रुप की अध्यक्षा कविता दुगेरिया ने कार्यक्रम के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा:

कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को एक सूत्र में पिरोने का उद्देश्य इस आयोजन का केंद्र रहा। उन्होंने कहा, “भारत अनेक रंगों “भारत रंगों से बना है” का देश है और हर रंग अपने भीतर एक कहानी समेटे हुए है।”उन्होंने बताया कि समारोह का मुख्य आकर्षण सदस्यों द्वारा विभिन्न राज्यों की वेशभूषा में दी गई शानदार प्रस्तुतियां थीं, जिन्होंने ‘अनेकता में एकता’ का संदेश दिया। कार्यक्रम को सुचारू और मनोरंजक बनाने के लिए सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया:

कार्यक्रम का शुभारंभ कामिनी जैन तथा सचिव शशि पाटनी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कोषाध्यक्ष सुधा जैन ने जानकारी दी कि ऊर्जावान मंच संचालन सिद्धेश्वरी द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

मनोरंजन और गेम्स: अनीता पाटौदी और प्रीति जैन ने मिलकर ‘सतरंगी भारत’ थीम पर आधारित विविध सुंदर प्रस्तुतियां और रोचक गेम्स खिलवाए, जिससे पूरा माहौल खुशनुमा हो गया। जिन्होंने उत्सव में उत्साह का संचार कर दिया।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां

नव वर्ष 2026 का आगाज़

कार्यक्रम के अंतिम चरण में उत्साह और भी बढ़ गया। इस उत्सव को आगामी नव वर्ष 2026 के स्वागत के उपलक्ष्य में एक प्री-न्यू ईयर सेलिब्रेशन (Pre-New Year Celebration) के रूप में विशेष उत्साह से मनाया गया, जहाँ सभी सखियों ने एक-दूसरे को अग्रिम शुभकामनाएं दीं और नए साल के लिए मंगल कामना की। सदस्यों ने देश के विभिन्न राज्यों की झांकियों के माध्यम से एकता, उत्सव और सांस्कृतिक सौहार्द का संदेश दिया।

अंत में, अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समूह की एकता को और सुदृढ़ करते हैं तथा भारतीय संस्कृति के गौरव को उजागर करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles