Thursday, October 1, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

दिल्ली में दमक उठा कोटा का नाम: युवा ज्योतिषी सोहन सिंह चौहान का भव्य सम्मान

कोटा/दिल्ली में फ्यूचर फेस पॉइंट संस्था के तत्वाधान में आयोजित भारतीय वैदिक ज्योतिष अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के प्रसिद्ध ज्योतिषियों ने भागीदारी निभाई। इस प्रतिष्ठित आयोजन में कोटा के युवा ज्योतिषी सोहन सिंह चौहान को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सोहन सिंह चौहान ने वैदिक ज्योतिष पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित विद्वानों ने सराहा। आयोजक संस्था की ओर से उनका सम्मान भी किया गया।

गौरतलब है कि चौहान इससे पहले भी देशभर में आयोजित कई प्रमुख ज्योतिष सम्मेलनों में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। आज कोटा लौटने पर श्री राघवेंद्र कला संस्थान की ओर से गोदावरी धाम पर उनका भव्य स्वागत किया गया। संस्थान के सदस्यों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। ज्योतिषी होने के साथ-साथ सोहन सिंह चौहान एक रंगकर्मी के रूप में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

स्वागत करने वालों में वैभव गौतम, वीरांची दाधीच, ऋषि राज गौतम, नवीन अरोड़ा, सुनील अरोड़ा, दीपक शर्मा, संतोष जैन सहित कई कला और रंगकर्मी शामिल रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles