Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, कोटा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से दिल्ली में की गई भेंट

कोटा/अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जिला कोटा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल लोकसभा अध्यक्ष आदरणीय श्री ओम बिरला जी के दिल्ली स्थित निवास पर सौजन्य भेंट हेतु पहुँचा। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व सम्मेलन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला कोटा चेयरमैन रामगोपाल अग्रवाल तथा सम्मेलन के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हेमराज जिंदल ने किया।

इससे पूर्व प्रतिनिधि मंडल को कोटा रेलवे स्टेशन से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कोटा के जिला अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंघल तथा प्रदेश मंत्री उमा सिंघल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

दिल्ली में भेंट के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी को साफा, दुपट्टा एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट किया।

भेंटवार्ता के दौरान लोकसभा अध्यक्ष महोदय ने प्रतिनिधि मंडल के दिल्ली प्रवास हेतु नया संसद भवन, पुराना ऐतिहासिक संसद भवन, प्रधानमंत्री संग्रहालय, राष्ट्रपति भवन, अक्षरधाम मंदिर तथा इंडिया गेट सहित प्रमुख स्थलों के भ्रमण की स्वीकृति में सहयोग प्रदान किया गया ।

सम्मेलन के जिला महामंत्री रमेशचंद्र गोयल ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में कुल 25 सदस्य सम्मिलित थे। प्रतिनिधि मंडल में शारदा गोयल, सलोनी अग्रवाल, विवान अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, हेमलता गुप्ता, योगेंद्र कुमार गुप्ता, नूतन गुप्ता, राधेश्याम गोयल, चंद्रकांता गोयल, दीपक सिंघल, मनीषा सिंघल, श्रवण कुमार बंसल, नरेश गुप्ता, सुरेश बंसल, बीना बंसल, पवन गोयल, नीलम गोयल, भवानी शंकर गर्ग, डॉ लोकमणि गुप्ता, जगदीश प्रसाद मित्तल, टीकमचंद खाण्डवाला और ममता अग्रवाल इत्यादि सम्मिलित रहे।

प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली प्रवास के दौरान उपरोक्त सभी दर्शनीय स्थलों का अवलोकन किया तथा इस महत्वपूर्ण स्वीकृति और निरंतर सहयोग हेतु माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी के प्रति समस्त सदस्यों ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles