Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

“विचारों की उड़ान” — सकारात्मक सोच को समर्पित प्रेरणादायक कृति

-भारत सिंह चौहान

कोटा/अपने विशिष्ट लेखन के लिए प्रसिद्ध “कोटा टूरिज़्म” जैसी चर्चित पुस्तक के लेखक परमानन्द गोयल की नई कृति “विचारों की उड़ान : जीवन आपका, नज़रिया आपका और दृष्टिकोण भी आपका” इन दिनों पाठकों के बीच विशेष प्रशंसा प्राप्त कर रही है।

हाल ही में श्री गोयल ने यह प्रेरणादायी पुस्तक न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसायटी के द्वारा आयोजित हाड़ौती गौरव सम्मान 2026 कार्यक्रम के संयोजक केके शर्मा ‘कमल ‘ , संभागीय संयोजक लोकेश शर्मा, महिला संयोजिका प्रतीक्षा पारीक, पंकज बागड़ी, संजय शर्मा, सचिव पुष्पकांत शर्मा, नरेश शर्मा सहित समिति के सम्मानित सदस्यों को भेंट की।

समिति के पदाधिकारियों ने श्री गोयल के साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह कृति समाज में सकारात्मक सोच, प्रेरक ऊर्जा और मानवीय संवेदनाओं को नई दिशा प्रदान करती है।

इस अवसर पर श्री गोयल ने कहा—“यह पुस्तक जीवन और समाज को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने की प्रेरणा देती है। हर विचार अपने भीतर एक नई उड़ान और नई संभावनाओं का संदेश समेटे होता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles