Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हाड़ौती की सबसे अनूठी महिला सशक्तिकरण प्रदर्शनी – वुमनिया एक्ज़िबिशन”13 व 14 दिसंबर को

कोटा।कोटा वासियों, विशेषकर महिलाओं और युवतियों के लिए एक शुभ अवसर लेकर आ रहा है कैट वीमेन विंग कोटा एवं श्री धाकड़ महासभा महिला इकाई कोटा का संयुक्त आयोजन वुमनिया एक्जिबिशन, जो 13 व 14 दिसंबर को झालावाड़ रोड, कोटा स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित की जाएगी।

कैट वीमेन विंग कोटा की अध्यक्ष नीलम विजय ने बताया कि इस प्रदर्शनी को लेकर शहर में उत्साह का वातावरण है। दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में हजारों परिवारों की सहभागिता से महिलाओं का सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण मजबूत होगा तथा हाड़ौती के कई सामाजिक संगठनों व एनजीओ के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

प्रदर्शनी 13 एवं 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेगी। इसमें विभिन्न राज्यों से आई महिला उद्यमी अपने विशेष रूप से तैयार किए गए स्वदेशी उत्पादों का प्रदर्शन व विक्री करेंगी। आगामी त्योहारों व शादियों को ध्यान में रखते हुए वेडिंग कलेक्शन, डेकोरेटिव आइटम्स, हैंडमेड पेंटिंग्स, क्रोशिया वर्क, जूट बैग्स, मिट्टी के बर्तन, मशरूम उत्पाद, परफ्यूम, साबुन, अचार-पापड़ व अनेक प्रकार के घरेलू उत्पाद मुख्य आकर्षण रहेंगे।

कैट वीमेन विंग की सचिव भाविका प्रीत रामानी ने बताया कि भारतीय महिलाएं घरों में सृजनात्मक कार्य करती रहती हैं और ऐसे हुनर को प्रोत्साहन देने हेतु यह आयोजन कोटा में पहली बार एक नई पहल है। प्रदर्शनी में कई स्टॉल लाइव डेमो भी करेंगे, जिसमें उत्पाद को बनते हुए दिखाया जाएगा और वहीं विक्रय भी होगा। उद्देश्य महिलाओं की रचनात्मकता, आर्थिक उन्नति और उद्यमिता को बढ़ावा देना है।

श्री धाकड़ महिला इकाई की अध्यक्ष तृप्ति नागर ने बताया कि कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम कृष्ण बिरला, कैट के राष्ट्रीय महासचिव व चाँदनी चौक दिल्ली के सांसद प्रवीण खंडेलवाल, राजस्थान सरकार के मंत्री हीरालाल नागर, रेडक्रास सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश बिरला, विधायक श्री संदीप शर्मा, विधायक श्री कल्पना देवी, कोटा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनोज शर्मा, श्री धाकड़ महिला समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती राज श्री कैट प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री मनोज गोयल प्रदेश सचिव श्री अशोक माहेश्वरी व कोटा व कैट के जिलाध्यक्ष श्री अनिल मूंदड़ा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों का आतिथ्य रहेगा। लोगों को एक ही स्थान पर खरीदारी के साथ फूड कोर्ट में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। प्रदर्शनी में 121 स्टॉल लगाए जा रहे हैं और प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

बंचल नागर ने बताया कि इस अनूठी प्रदर्शनी का व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से किया जा रहा है। समाजसेवियों एवं महिलाओं को आमंत्रित किया गया है, तथा हजारों लोगों तक पहुंचकर उन्हें कार्यक्रम से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस आयोजन में फोटो सेशन, लक्की ड्रा, ग्रुप व किट्टी कॉन्टेस्ट, ग्रुप ड्रैस थीम जैसी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। कोटा शहर की विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक व अन्य संस्थाओं को जोड़ने हेतु 70 सदस्यों की टीम घर-घर जाकर जानकारी दे रही है। बच्चों के लिए “बुमनिया ऑन कैनवास” एवं “खुशी के पल जैसे विशेष आयोजन भी मुख्य आकर्षण होंगे।

उत्पादों पर विशेष स्कीम व सेल के तहत लोगों को किफायती दरों पर सामान मिलेगा। प्राप्त आय से वर्षभर सामाजिक व जरूरतमंद वर्ग की सहायता की जाएगी।

टीम वुमनिया के सहयोगी सदस्यः

भावना गुलाटी, सिया आडवाणी, शिप्रा मित्तल, ऋचा गुप्ता, चित्रांगी अग्रवाल, आकांक्षा गुप्ता, मिलन सुवालका, नंदिनी श्रृंगी, दीपा नागर, भावना नागर, डॉ वैशाली बडोलिया, अनीता नागर, स्वाति गुप्ता, सुनीता नागर, रानी नागर, मीनाक्षी नागर, सविता नागर, मधु विजय, रीना विजय, वंदना नागर, अमिता जैन, मेघना शर्मा, नेहा जैन, अनीता शर्मा, अंकिता विजय, पूनम भारद्वाज, ऋचा विजय, गार्गी चौहान, अनु गुमा, रक्षा नरूका, रूचि जौहरी,, नूतन सोनी, सोनल नागर, निशि नागर, सुनीता जैन, कल्पना नागर, मीना नागर, सरोज नागर, कृति नागर, ममता नागर, अनामिका नवल, प्रीति जैन कीर्ति खंडेलवाल, स्मिता पाटनी सहित कई सदस्य सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

सहयोगी संस्थाएँ:

इवेंट मैनेजमेंट स्वप्निल गुप्मा, सर्राफ उवैल्स, होटल रोयल पार्क, सिंहवाहिनी क्लासेस, वंशिका ब्यूटी पार्लर, अमन प्रयूलिंग स्टेशन, वेब डिज़ाइनर सिया, श्रद्धा फूड्स बीकानेर, चूडामणि नमकीन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles