Tuesday, April 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा-हाड़ौती ट्रेवल मार्ट के सफल आयोजन को लेकर खड़े गणेश जी को विधि-विधान से आमंत्रित किया

कोटा/होटल फेडरेशन आफ राजस्थान द्वारा कोटा हाड़ोती ट्रैवल मार्ट के सफल आयोजन को लेकर एवं कोटा को पर्यटन नगरी के रूप में स्थापित करने व कोटा की आर्थिक समृद्धि को लेकर आज खड़े गणेश जी मंदिर जाकर गणेश जी की पूजा अर्चना की गई

ट्रेवल मार्ट की सफलता के लिए पूरे हाड़ोती का समर्थन

कोटा में 2-3-4 जनवरी 2026 को होने वाले कोटा हाड़ोती ट्रैवल मार्ट के आयोजन को सफल बनाने व कोटा को पर्यटन नगरी के रूप में स्थापित करने और कोटा की आर्थिक समृद्धि को लेकर होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन,कोटा व्यापार महासंघ दी एस एस आई एसो0 पर्यटन विभाग सहित कई व्यापारिक औद्योगिक संगठनों के करीब 200 पदाधिकारीयों ने आज खड़े गणेश जी मंदिर पर जाकर पूजा अर्चना की । होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी महासचिव संदीप पाडिया कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता ट्रेवल मार्ट संयोजक अनिल मुन्दडा ने बताया कि से आज व्यापार उद्योग जगत के पदाधिकारी होटल फेडरेशन के सदस्यों समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने प्रातः 10:30 बजे खड़े गणेश जी मंदिर पहुंचकर कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट की सफलता के लिए प्रथम निमंत्रण गणेश जी को अर्पित कर पूजा अर्चना की एवं कोटा को पर्यटन नगरी के रूप में स्थापित करने और कोटा की आर्थिक समृद्धि को लेकर गणेश जी से मनोकामना की । फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने बताया कि जब जब भी कोटा की अर्थव्यवस्था पर कोई संकट आया है तो यहां की व्यवसायियों द्वारा गणेश जी से मनोकामना मांगने पर वह संकट दूर हुआ है जब कोरोना काल में भारी परेशानियों के दौर चल रहा था तब कोटा व्यापार महासंघ द्वारा हजारों व्यापारीयों उद्यमियों के साथ खड़े गणेश जी तक पदयात्रा का आयोजन किया गया और उस संकट का निवारण के लिए पूजा अर्चना की गई और जो मनोकामना भी पूरी हुई साथ ही कोटा महोत्सव जैसे भव्य आयोजन की शुरुआत भी खड़े गणेश जी मंदिर पर गणेश जी की पूजा अर्चना के साथ की गई जो एक ऐतिहासिक आयोजन रहा हाड़ोती का हर वर्ग चाहता है कि वर्तमान में जिस दौर से कोटा की अर्थव्यवस्था चल रही है पिछले 15 वर्ष का चुनौती पूर्ण समय निकल रहा है और हमें पूरी तरह विश्वास है कि आने वाले समय कोटा की अर्थव्यवस्था के लिए सुखद भविष्य लेकर आएगा जब भी कोटा की अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है उतनी तेजी से कोटा की नई अर्थव्यवस्था का उदगम हुआ है माहेश्वरी ने कहा कि हमें हमारे व्यावसायिक अनुभव से पाया है कि कोटा में लिमेन्ट व्यवसाय की मंदी कोटा स्टोन की मंदी लार्ज स्केल यूनीटो की मंदी वर्तमान में कोचिंग व्यवसाय में आई बड़ी चुनौती का सामना कोटा शहर कर रहा है लेकिन हमने अब यहां कि अर्थव्यवस्था के स्थाई विकल्प के लिए हमने पाया कि हमारे पास भरपूर पर्यटन स्थल है जो पर्यटन विकास के लिए आवश्यक है हमारे पास पर्यटन का ऐसा अनूठा समावेश है जो राज्य के किसी भी संभाग में नहीं है चाहे वह अभ्यारणों हो जल हो जंगल हो रिलिजन हो हेरिटेज हो धार्मिक हो या आधुनिक शैली के पर्यटन स्थल हो हाडोती में सभी तरह के पर्यटन स्थलों की भरमार है लेकिन प्रचार प्रसार और प्रमोशन ना होने के कारण हम पीछे रह गए और हमने पाया कि जहां भी पर्यटन विकसित हुआ है उस शहर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा उस शहर की अर्थव्यवस्था में लगातार बढ़ोतरी होती गई है आज पूरा शहर कोटा को पर्यटन नगरी के रूप में आगे बढ़ाने के लिए पूरा सहयोग कर रहा है सभी इस बात को लेकर एकमत है की कोटा सहित हाड़ोती के पर्यटन स्थलो का समुचित प्रचार प्रसार प्रमोशन एवं विकसित किया जाए तो आने वाले समय में पूरा हाडोती पर्यटन नगरी के रूप में उभरेगी हम इस ट्रेवल मार्ट के बाद भी निरंतर इस दिशा में कार्य करते रहेंगे अभी हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट को सफल बनाना है एवं इस आयोजन के माध्यम से हाड़ोती के पर्यटन स्थलों की जानकारी जन जन तक पहुंचाना है और इसके लिए हम कोटा के आमजन व्यापारी उद्यमी समाजसेवी संस्थाओं से अपील करते है कि इस आयोजन को होटल फेडरेशन एवं पर्यटन विभाग का आयोजन ना समझे यह हमें बड़ा अवसर मिला है जिसमें हम इसको सफल बना कर रहेंगे और आगे भी हाड़ोती को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए हम निरंतर प्रयास करेंगे जिससे हमारी अर्थव्यवस्था और रोजगार को नई दिशा मिलेगी और हाड़ोती को पर्यटत के मानचित्र पर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जा सकेगा इस अवसर पर कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन उपाध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा एवं समन्वयक समिति के संयोजक सुरेंद्र गोयल विचित्र पर्यटन विभाग के उप निदेशक विकास पांडे जिला उद्योग केंद्र के विशेषाधिकारी मनजीत सिंह प्रमोद शर्मा औद्योगिक संगठन समन्यवक समिति के संयोजक राजेश गुप्ता सह संयोजक देवेंद्र कुमार जैन कोटा मोटर व्हीकल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम भाटिया कैट वूमेन विंग की समन्यवक संयोजक नीलिमा विजय सहसंयोजक भाविका श्री स्वर्ण रजत उत्थान समिति के अध्यक्ष कपिल सोनी हाड़ोती ग्रामीण उद्योग संघ के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन पूर्व अध्यक्ष विपिन सूद, जनरल इंडस्ट्री सप्लाई संघ के अध्यक्ष भगवान न्याती क्रेशर संघं के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद पालीवाल स्टोन मर्चेंट विकास समिति के अध्यक्ष राकेश पाटौदी कोटा जिला केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव अभिमन्यु भावनानी दी एस एस आई एसो० के पूर्व अध्यक्ष अमित सिंघल मुकेश गुप्ता पूर्व सचिव पवन मुन्दडा हाड़ोती कोटा स्टोन इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष महावीर जैन कोटा ज्वेलर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पंकज सोनी हाडोती एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एल बी एस स्कूल के निदेशक कुलदीप माथुर माणक भवन दुकानदार संघ के अध्यक्ष काका हरविंदर सिंह सहित होटल फेडरेशन आफ राजस्थान कोटा डिवीजन की कोटा बूंदी बांरा झालावाड इकाई के पदाधिकारी कोर कमेटी के निदेशक कोटा के व्यापारिक औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों ने संयुक्त रूप से गणेश जी की पूजा अर्चना कर कोटा हाड़ोती क ट्रैवल मार्ट के सफल आयोजन की मनोकामना की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles