Wednesday, August 12, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बालकों को समाज के लिए जिम्मेदार एवं सशक्त नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती है स्काउटिंग – जायसवाल

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पर स्काउट गाइड एवं रोवर रेंजर को यूनिफॉर्म वितरित

कोटा।शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 कोटा की ओर से बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयागांव में स्काउट गाइड एवं रोवर रेंजर को यूनिफॉर्म का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के जिला प्रधान एवं शिक्षा सहकारी के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य दिनेश मीणा ने की।

इस दौरान प्रकाश जायसवाल ने बच्चों को स्काउटिंग के महत्व और नेतृत्व क्षमता के विकास में इसकी भूमिका के बारे में मार्गदर्शन दिया। जायसवाल ने कहा कि स्काउटिंग न केवल बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक है, बल्कि यह उन्हें समाज में जिम्मेदारी और सशक्त नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है। दिनेश मीणा ने सभी बालक बालिकाओं स्काउट गाइड संगठन के माध्यम से संस्कारवान बनाने के लिए बालक बालिकाओं को बड़ों की आज्ञा का पालन करने का पाठ पढ़ाया।

कार्यक्रम प्रभारी नरेश मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में देवसिंह गुर्जर, गोवर्धन गुर्जर, सीमा कुमारी, कार्तिक जायसवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles