Sunday, April 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

निशुल्क हाडौती गौरव सम्मान के आमंत्रण पत्रों का विमोचन

-भारत सिंह चौहान

कोटा। न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे निशुल्क अष्टम हाडोती गौरव सम्मान के आमंत्रण पत्रों का विमोचन बुधवार को प्रथम पूज्य गणपति, राम दरबार एवं श्रीनाथजी के पूजन वंदन के साथ किया गया।

संभागीय संयोजक लोकेश शर्मा एवं कार्यक्रम समन्वयक प्रतीक गोयल ने बताया कि वर्ष 2018 से प्रारंभ किए गए हाडोती गौरव सम्मान वर्ष 2026 में अष्टम हाडोती गौरव सम्मान है। हाडोती का नाम रोशन करने वाले समाजसेवी शिक्षाविद् चिकित्सक,अधिकारी, कर्मचारी खेल, कृषि एवं अन्य क्षेत्र मैं उल्लेखनीय स्थान हासिल करने वाली प्रतिभाओं का 5 जनवरी 2026 को अग्रवाल सेवा सदन विज्ञान नगर कोटा पर सम्मान किया जाएगा। इसके लिए आमंत्रण पत्रों का विमोचन इंदिरा विहार में समारोहपूर्वक किया गया।

इस अवसर पर कोटा विकास प्राधिकरण के राजस्व सलाहकार परमानन्द गोयल, केके शर्मा कमल कार्यक्रम संयोजक, संभागीय संयोजक लोकेश शर्मा, महिला संयोजिका प्रतीक्षा पारीक, पंकज बागड़ी, संजय शर्मा, समिति के सचिव पुष्पकातं शर्मा,नरेश शर्मा समेत आयोजन समिति से जुड़े सदस्य गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles