Wednesday, August 12, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में बढ़ता अपराध: चाकूबाजी-फायरिंग से व्यापारी डरे, पंकज बागड़ी ने सिटी एसपी से कड़ी कार्रवाई की मांग की

कोटा/संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी एवं पुरानी सब्ज़ी मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष पवन द्वारा ने बताया कि कोटा शहर में बीते कुछ समय से अपराध का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। चाकूबाजी, चोरी और फायरिंग जैसी गंभीर वारदातें आए दिन सामने आ रही हैं, जिससे शहर का माहौल तनावपूर्ण होता जा रहा है। इन घटनाओं ने न सिर्फ आमजन बल्कि व्यापार जगत को भी गहरी चिंता में डाल दिया है। रात के समय घर लौटते व्यापारियों में भय का माहौल बन गया है, क्योंकि वे अक्सर अकेले ही सफर करते हैं और बढ़ते अपराधों का सीधा असर उन पर पड़ रहा है।

इसी स्थिति को देखते हुए होलसेल व्यापार महासंघ हाड़ौती संभाग के अध्यक्ष पंकज बागड़ी आगे आए और शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम से आग्रह किया है। बागड़ी ने बताया कि व्यापारियों के बीच असुरक्षा की भावना तेजी से बढ़ रही है। रोजाना किसी न किसी क्षेत्र से चाकूबाजी या फायरिंग की घटना सामने आना यह दर्शाता है कि अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। उन्होंने सख्त शब्दों में मांग रखी कि इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि शहर में फिर से शांति और भरोसे का वातावरण बन सके।

उन्होंने कहा कि व्यापारी शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। बढ़ते अपराधों के कारण कई व्यापारी देर रात बाहर निकलने से भी बचने लगे हैं, जिससे व्यावसायिक गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है।

सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम गंभीरता से मामले को लेकर पुलिस प्रशासन शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा। ऐसा विश्वास है

उन्होंने कहा कि अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और हर ऐसी घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए विशेष गश्त, निगरानी और अन्य आवश्यक कदम बढ़ाए जाएंगे, ताकि शहर में भय का माहौल खत्म हो और लोग सुरक्षित महसूस कर सकें।

कोटा के व्यापारियों को उम्मीद है कि पुलिस प्रशासन की सख्त कार्यवाही और सतर्कता से शहर में बढ़ रहे अपराधों पर जल्द नियंत्रण पाया जाएगा और कोटा फिर से सुरक्षित शहरों की सूची में अपनी पहचान बनाए रखेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles