Monday, September 28, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मंत्रिमंडल विस्तार पर सतीश पूनिया का बयान—“उम्मीद का माहौल अच्छा, जैसे कुंवारे को शादी का इंतज़ार”

कोटा/राजस्थान में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा के प्रभारी सतीश पूनिया ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी। कोटा के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए पूनिया ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार पर जितनी जानकारी दिल्ली में संपर्क रखने वालों को है, उतनी ही उन्हें भी है। उन्होंने कहा कि चर्चा का माहौल बना रहना सकारात्मक है, इससे लोगों में उम्मीद बनी रहती है।

मंत्रियों की दावेदारी को लेकर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “जैसे किसी कुंवारे व्यक्ति को शादी का इंतज़ार रहता है, वैसे ही कुछ लोगों को मंत्री बनने की आस होगी। देखते हैं क्या होता है, थोड़ा इंतज़ार करना चाहिए। आखिरकार, कुंवारे की कभी न कभी तो शादी होती ही है।”

पूनिया ने राज्य सरकार के दो साल के कार्यकाल को भी संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को ऐसी स्थिति में काम शुरू करना पड़ा, जब प्रदेश पेपर लीक, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और कमजोर कानून-व्यवस्था जैसी चुनौतियों से जूझ रहा था। उनके मुताबिक इन समस्याओं से निपटने की दिशा में सरकार ने कदम उठाए हैं।मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलकों में चल रही चर्चाओं के बीच पूनिया का यह बयान हल्के-फुल्के अंदाज़ में माहौल को सहज बनाता दिखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles