Wednesday, August 12, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

स्वर्ण रजत मार्केट मेंटेनेंस विवाद: विकास कार्यों में अड़चन, मरम्मत शुरू

कोटा।शहर के मध्य स्थित स्वर्ण रजत मार्केट में मेंटेनेंस को लेकर दुकानदारों और संस्था के बीच विवाद गहराता जा रहा है। संस्था द्वारा नियमित रूप से दुकानदरों से मेंटेनेंस लिया जाता है, लेकिन कई दुकानदार समय पर भुगतान नहीं कर रहे। कुछ व्यापारी बहाने बनाकर रखरखाव देने से बचते हैं, जिसके चलते मार्केट के विकास कार्य अटके पड़े हैं।

मंगलवार को स्थिति तब और गंभीर हो गई जब मार्केट के गेट नंबर 8 पर अचानक प्लास्टर नीचे गिर पड़ा। इस घटना ने रखरखाव कार्यों की आवश्यकता को और भी जरूरी बना दिया।

संस्था के अध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि कार्यकारिणी समय पर सभी कार्य पूरे करने के लिए जुटी हुई है, लेकिन कई व्यापारियों के बकाया रहने से कार्यों में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि आज से मार्केट में मरम्मत कार्य शुरू कर दिए गए हैं तथा पूरे परिसर में नया पलास्तर किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्था चरणबद्ध तरीके से मार्केट की सभी समस्याओं का समाधान करेगी। साथ ही यह भी कहा कि कुछ लोग सहयोग देने के बजाय विरोध की राजनीति कर रहे हैं, जो विकास कार्यों में बाधा डालने जैसा है। रमेश सोनी ने दोहराया कि चाहे विरोध हो या समर्थन, संस्था का विकास कार्य निर्धारित समय पर जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles