Wednesday, August 12, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन सेवा पखवाड़े तहत,ओम बिरला के आतिथ्य में आयोजित नमो युवा रन रहा ऐतिहासिक- डॉ एन.पी.गांधी   

  बिरला ने दिया युवाओं को स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए संदेश 

…..

नमो युवा रन के माध्यम से लाइव डिजिटल और फिजिकल रूप से लाखों करोड़ों युवाओं को स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत का ओम बिरला ने दिया अनूठा संदेश 

….

कोटा शिक्षा नगरी में राकेश जैन करवा रहे ताबड़तोड़ सामाजिक सरोकार कार्यक्रम-डॉ एन.पी.गांधी

शिक्षा नगरी कोटा एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनी, जब ‘नमो युवा रन’ में हजारों युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों का हुजूम सड़कों पर उतर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत हुए इस भव्य कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष और कोटा-बूंदी के लोकप्रिय सांसद ओम बिरला ने युवाओं को ‘स्वदेशी अपनाने’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में भागीदार बनने का अनूठा संदेश दिया।

नमो युवा रन में  लोकसभाध्यक्ष ने युवाओं को स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने का संदेश दिया

वह युवाओं के लिए एक मिसाल बन गया ।युवा मैनेजमेंट विश्लेषक पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट यूथ सशक्तिकरण कोच डॉ. नयन प्रकाश गांधी ने बताया कि भाजपा कोटा शहर के जिला अध्यक्ष युवाओ की शान राकेश जैन की अगुवाई में और विश्व में अपने व्यक्तित्व से कोटा का नाम रोशन करने वाले यशस्वी लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला के मुख्य आतिथ्य में इस प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के सेवा पखवाड़ा के तहत भव्य नमो युवा रन का आयोजन को ऐतिहासिक रूप से युवाओं महिलाओं युवतियों ,वरिष्ठ जनों का सैलाब को पूरे भारत ही नहीं विश्व ने देखा, आज कोटा शिक्षा नगरी की कोचिंग ,कचौरी और कोटा स्टोन पूरे विश्व में विख्यात है ,अब युवाओं के इस जन सैलाब ने दिखा दिया कि कोटा किसी से कम नहीं , लोकसभाध्यक्ष एवं लोकप्रिय सांसद कोटा बूंदी ओम बिरला ने युवाओं ,महिलाओं को सशक्त राष्ट्र की मुहिम के तहत स्वदेशी अपनाने का आव्हान किया और नियमित दिनचर्या में स्वास्थ्य को प्राथमिकता पर जोर दिया ,मंच पर उपस्थित विधायक जन जन के लाडले संदीप शर्मा ,कल्पना देवी ने आत्मनिर्भर भारत की मुहिम को समर्थन दिया और हजारों यूवाओ को शपथ ग्रहण करवाई गई।

 

गांधी ने आगे बताया कि जिस तरह से कोटा शहर की टीम भाजपा युवाओं के प्रेरणास्रोत राकेश जैन जिस तरह से ओम बिरला के सतत् मार्गदर्शन में युवाओं की फौज तैयार कर रहे है ,और हमेशा कोटा शहर में सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमों में उच्चस्तरीय नवाचार कर रहे है,वह अनुकरणीय है ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles