Wednesday, August 12, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

घर में घुसकर नाबालिक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म,वीडियो वायरल की दी धमकी

कोटा। रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक नाबालिक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक नाबालिक सहित पांच युवकों का हिरासत में लिया है। सभी को संभवतः बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि यह घटना 3 अगस्त की रात की है। लेकिन मामले की रिपोर्ट रविवार को दर्ज करवाई गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच शहर पुलिस उपाधीक्षक नियति शर्मा कर रही हैं। नियति ने मंगलवार को घर पहुंच कर छात्रा के बयान भी दर्ज किए। साथ ही घर पर ही मेडिकल भी करवाया। अभी छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज होना बाकी हैं। छात्र के दसवीं में पढ़ने की बात सामने आ रही है।

एसपी ने ली मामले की जानकारी

सूत्रों ने बताया कि शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने भी सोमवार को रेलवे कॉलोनी थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

आरोपियों में लखन, राहुल उर्फ भूरिया, राहुल डॉन, कार्तिक तथा 14 साल का एक किशोर का नाम सामने आ रहा है। मामले में एक-दो आरोपी फरार भी बताई जा रहे हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर के अलावा बाहर एक होटल और अन्य जगह भी छात्रा को ले गए।

वीडियो वायरल

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल होने की जानकारी सामने आ रही है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने कुछ युवकों के मोबाइल से यह वीडियो डिलीट भी करवाए जाने की बात कही जा रही है।

मामले की जांच चल रही है

शिकायत मिली है मामले की जांच चल रही है। जांज के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles