Wednesday, August 12, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शिक्षा विभाग व सहकारी सभा के संयुक्त तत्वावधान में हुआ भव्य सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम ,5000 पौधे लगाए गए, 700 से अधिक लोगों ने लिया भाग

कोटा/पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के तहत शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा संख्या 696 एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (C.B.E.O.) समग्र शिक्षा, कोटा शहर के संयुक्त तत्वावधान में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन की शुरुआत सुधा मेडिकल कॉलेज में एक समारोहपूर्व कार्यक्रम से हुई, जिसमें लगभग 700 लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम के तहत वन विभाग के सिटी प्लांटेशन फेज-2 में कुल 5000 पौधों का रोपण किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण को लेकर शिक्षा विभाग का सकारात्मक और सक्रिय योगदान स्पष्ट हुआ।

समारोह की शुरुआत पारंपरिक रूप से मां सरस्वती के पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन से की गई। इस अवसर पर C.B.E.O. लाडपुरा श्रीमती प्रतिभा त्रिपाठी ने मधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मंच पर शिक्षा सहकारी के प्रमुख पदाधिकारियों ने सभी गणमान्य अतिथियों का सादर स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे संयुक्त निदेशक रूप सिंह मीणा, जबकि अध्यक्षता की मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने।

विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए:राजस्थान भारत स्काउट एंड गाइड के सहायक राज्य संगठन आयुक्त श्री दिलीप माथुर जिला शिक्षा अधिकारी के.के. शर्मा C.O. स्काउट श्री बृज सुंदर मीणा C.B.E.O. लाडपुरा प्रतिभा त्रिपाठी C.B.E.O. सुल्तानपुर गायत्री मीणा रेंजर इंद्रेश यादव A.C.B.E.O. कोटा शहर महेश नागर सुधा मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. आर.के. अग्रवालए डी पी सी रूपेश सिंह वहीं मंच पर C.B.E.O. श्रीमती स्नेहलता शर्मा, शिक्षा सहकारी सभा के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल, उपाध्यक्ष महेंद्र नागर, मंत्री जमनालाल गुर्जर, एवं संचालकगण दिनेश कुमार मीणा, कमल कुमार शर्मा, श्रीमती अनुराधा शर्मा सहित कई अन्य अधिकारीगण मंचासीन रहे।

स्वागत भाषण मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती स्नेहलता शर्मा द्वारा दिया गया।मुख्य अतिथि श्री रूप सिंह मीणा और कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती पवित्रा त्रिपाठी ने अपने प्रभावशाली उद्बोधन में वृक्षारोपण की महत्ता पर प्रकाश डाला।

धन्यवाद ज्ञापन शिक्षा सहकारी सभा के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम शर्मा ने सराहनीय ढंग से किया।समारोह उपरांत सभी अतिथियों, अध्यापकों, छात्र-छात्राओं एवं स्काउट-गाइड सदस्यों ने सिटी प्लांटेशन फेज-2 में श्रमदान कर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की अद्भुत झलक देखने को मिली।

शिक्षा सहकारी सभा के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने कहा:“वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण की रक्षा का माध्यम है, बल्कि भावी पीढ़ी को हरित और सुरक्षित भविष्य देने की हमारी प्रतिबद्धता भी है। शिक्षा विभाग द्वारा उठाया गया यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक है।”

इस प्रेरणादायक आयोजन की स्मृतियों को संजोते हुए पौधारोपण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सहभागिता, समर्पण और पर्यावरण के प्रति सजगता ने इस कार्यक्रम को सफल और उल्लेखनीय बना दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles