कोटा। आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई कर सोगरिया स्टेशन से सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 7.19 लाख के जेवर और नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। मामला दर्ज कर जीआरपी ने युवक को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से युवक को 5 दिन के रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी का नाम मोहित वर्मा (24) है। यह चंडीगढ़ का रहने वाला है। फिलहाल यह दिल्ली में रह रहा है। इसके आधार कार्ड पर पता मुंबई का लिखा हुआ है।
जीआरपी ने मोहित के पास मौजूद बैग से 1 लाख 60 हजर रुपए कीमत की 8 ग्राम स्मैक, दो सोने की चेन, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी एक जोड़ी कान के झुमके, एक चांदी की चेन, जिनकी कुल कीमत करीबन 5 लाख 44 हजार है। साध ही नगदी करीब 1 लाख 5 हजार तथा 15 हजार रुपए का एक आपो कंपनी का मोबाइल भी बरामद किया है।सामान लाने ले जाने के बारे में पुलिस मोहित से पूछताछ में जुटी हुई है।






