Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रिटायर्ड रेल इंजीनियर घर में आग, कोई हताहत नहीं 

कोटा। स्टेशन माला रोड स्थित जनकपुरी में बुधवार को रिटायर्ड सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पीवे) संजय दलेला के घर में अचानक आग लग गई। घटना के समय घर में कोई नहीं था। इसके चलते कोई जन हानी नहीं हुई। लेकिन आग से घर का पूरा फर्नीचर, रसोई का सामान, फ्रिज, एसी, कूलर, खिड़की-दरवाजे तथा बैड आदि लाखों रुपए का मूल्य का सामान जल कर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि पूरा घर काला हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची दो दमकलों ने आग पर काबू पाया।

सुबह 8 बजे दिखा धुंआ

वार्ड पार्षद चेतन माथुर ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे लोगों को दलेला के घर से धुंआ निकलता नजर आया। कुछ देर में दलेला घर के बाहर मोहल्ले वाले जुट गए। बाहर मुख्य द्वार का ताला तोड़कर लोगों ने अंदर घुसने की कोशिश की। लेकिन आग और धुंआ बहुत अधिक होने के कारण कोई अंदर नहीं जा सका।

चेतन ने बताया कि उन्होंने तुरंत अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची दो दमकलों ने आग पर काबू पाया। राकेश व्यास ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।

अहमदाबाद से लौट रहे थे दलेला

घटना के समय दलेला अहमदाबाद-बनारस पारसनाथ एक्सप्रेस कोटा लौट रहे थे। दलेला अपने इलाज के लिए पत्नी के साथ करीब एक हफ्ते से अहमदाबाद थे। ट्रेन में दलेला को घर में आग लगने की सूचना मिली। घर लौटने पर दलेला को दमकल अपने घर की आग बुझाती नजर आई। इसके बाद दलेला ने पड़ोसियों के घर शरण ली।

दलेला ने बताया कि अहमदाबाद जाने से पहले घर के घर के सब खिड़की-दरवाजे और लाइट को स्विच ऑफ कर दी थी। लेकिन इसके बाद भी आग लग गई। दलेला ने बताया कि आग संभवतः रसोई से लगी। रसोई में पाइप लाइन के जरिए गैस सप्लाई का होती है। यहीं पर आग से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles