Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सवाई माधोपुर में बारिश में डूबी रेल पटरियां, घंटों देरी से चली ट्रेनें

कोटा। सवाई माधोपुर में बुधवार क भारी बारिश के चलते रेलवे स्टेशन पर पटरियां पानी में डूब गईं। इसके चलते दर्जनों ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। ट्रेन लेट होने से यात्री परेशान होते रहे।अधिकारियों ने बताया कि सवाई माधोपुर में तड़के 3:30 बजे से ही हालत खराब होने लगे थे। पहले 4, 5 और 6 नंबर की पटरियां पानी में डूबीं। इसके बाद एक, दो और तीन नंबर प्लेटफार्म की पटरियां भी पानी में डूब गई।

दो नंबर प्लेटफार्म की पटरी पर पानी अपेक्षाकृत कम था। उसके चलते अप और डाउन ट्रेनों को इसी प्लेटफार्म से बहुत धीमी रफ्तार से निकाला गया। ट्रेन निकलने में भी बहुत अधिक सावधानी बरती गई। दुर्घटना की आशंका चलते ट्रेन के आगे ट्रैकमेन गश्त करते हुए चल रहे थे।निकलने की पर्याप्त जगह नहीं होने से सवाई माधोपुर से कोटा तक और गंगापुर तक ट्रेनों की लाइन लग गई। कोटा में मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट, आउटर पर अहमदाबाद-बनारस पारसनाथ तथा डकनिया में गोवा-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति ट्रेन करीब 2 घंटे तक खड़ी रहीं।

इसके अलावा कोटा से आगे कोटा-निजामुद्दीन जनशताब्दी, कोटा-आगरा फोर्ट तथा जबलपुर-अजमेर दयोदय आदि ट्रेनें खड़ी रहीं। साथ ही कोटा आने वाली ट्रेनें भी सवाई माधोपुर से पहले खड़ी रहीं।रास्ता जाम होने की सूचना पर अधिकारी सुबह ही डीआरएम ऑफिस कंट्रोल रूम पहुंच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles