कोटा/कैट वीमेन विंग जिला कोटा के तत्वावधान में आगामी दो अगस्त को बालक बालिकाओं के लिये राजस्थान की संस्कृति से परिचित कराने हेतु आईकन लहरिया लिटिल स्टाईल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा संस्था की अध्यक्ष नीलम विजय ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय लोक सभा अध्यक्ष ओम जी बिरला व अध्यक्षता कोटा दक्षिण विधायक श्री संदीप जी शर्मा रहेंगे। अब तक 120 से ज्यादा प्रतिभागियों के आ जाने से नई एन्ट्री बंद कर दी है। प्रतिभागी बच्चो उनके परिजनों तथा शहरवासियों में इस कार्यक्रम को लेकर नया उत्साह देखने को मिल रहा हैं। सचिव भाविका प्रीत ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा की कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) वीमेन विंग जिला कोटा के तत्वावधान मे आयोजित इस प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने 6 महीने तथा 9 महीने के बच्चे भी भाग ले रहे हैं । कार्यकारी अध्यक्ष ऋचा गुप्ता ने बताया की उद्यमी मातृशक्ति स्वावलंबन व्यापार के साथ साथ सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोड़ने में अग्रणी भूमिका निभा रही है। नवाचार व संस्कृति से जुड़े छोटे बच्चो के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी व कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए इवेंट मैनेजर स्वप्निल गुप्ता ने बताया की ये कार्यक्रम शहर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में एक अनूठा कार्यक्रम होगा जिसमें बच्चे राजस्थानी लहरिया पहनकर आएँगे व कार्यक्रम स्थल भी लहरिया के रंगों से सुसज्जित होगा। संस्था की मीडिया कोऑर्डिनेटर कीर्ति मित्तल जैन ने बताया कि कोटा में छोटे बच्चो को राजस्थानी संस्कृति से जोडने व लहरिया थीम का पहला आयोजन किया जा रहा है।






