Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रेलवे वर्कर्स यूनियन का एक को विरोध प्रदर्शन

कोटा। वेस्ट-सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन की वर्किंग कमेटी की बैठक सोमवार को गंगापुर में आयोजित हुई। बैठक में पुरानी पेंशन की बहाली, रनिंग स्टाफ के माइलेज रेट में बढ़ोतरी, रेलवे के निजीकरण एवं निगमीकरण का विरोथ तथा वर्कशॉप में ठेका प्रथा बंद करने सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने समय रहते इन मांगों पर विचार नहीं किया तो लगातार आंदोलन किया जाएगा। इसकी शुरुआत 1 अगस्त को कोटा में रोष मार्च निकालकर विरोध-प्रदर्शन कर की जाएगी। इसके बाद 5 सितंबर को सामूहिक उपवास, 1 अक्टूबर को एक्स (ट्विटर) अभियान तथा 25 नवंबर को दिल्ली में विशाल रैली निकली जाएगी।

गार्ड काउंसिल ने दिया समर्थन

बैठक में शामिलऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के सचिव भामेंश कुमार मीणा ने इस आंदोलन को अपना समर्थन देने की घोषणा भी की।

इंडियन रेलवे एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सिंह मीणा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वर्किंग कमेटी के जोनल सहायक महामंत्री श्रीनिवास मीणा, जोनल वर्किंग कमेटी सदस्य मलखान मीणा, मंडल अध्यक्ष करतार सिंह चौधरी, कारखाना शाखा अध्यक्ष लोकेश कुमार मीणा तथा मंडल संगठन सचिव धन सिंह मीणा सहित सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles