Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भरियाना गौड़ ब्राह्मण विकास समिति (रजि.) राजस्थान प्रदेश की आमसभा का आयोजन

आज भरियाना गौड़ ब्राह्मण समाज विकास समिति राजस्थान प्रदेश की आमसभा का आयोजन अंता (बारां) के पास शिव की पवित्र स्थली नागदा में सम्पन्न हुई।

समिति सदस्य बुद्धिप्रकाश शर्मा ने बताया कि अभी हाल ही में समाज की प्रदेश स्तर की विकास समिति का नवनिर्माण किया गया था जिसका रजिस्ट्रेशन प्रदेश स्तर पर करवा लिया है।

समाज बन्धुओ ने समिति रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में 22 सदस्यो की टीम बनाई थी जिसके माध्यम से समिति का रजिस्ट्रेशन करवाया है। इस निमित्त समाज ने प्रारम्भिक रूप से प्रदेश संरक्षक हेतु सत्यनारायण शर्मा (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य), प्रदेश अध्यक्ष विष्णु भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष मुरलीमनोहर शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष ईश्वरदयाल शर्मा व प्रदेश महासचिव पर हरिओम भारद्वाज को मनोनीत किया था।

समिति का सुचारू संचालन, संगठनात्मक रूपरेखा और विभिन्न आयामो को निरंतर करने हेतु प्रथम आमसभा का आयोजन किया गया है।इससे पहले कार्यक्रम का प्रारम्भ, देव दीपक व आराधना से करते हुये समाज के वरिष्ठजन श्री गिरिराज शर्मा, श्री रामचरण शर्मा, श्री रमेशचंद शर्मा और श्री राधेश्याम शर्मा के सानिध्य में हुआ।कार्यक्रम में समाज के अनेक प्रबुद्धजनों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किये और समिति को मजबूत बनाने के लिये कई सुझाव दिए। साथ ही में जल्द ही संगठनात्मक प्रक्रिया पूर्ण करके समिति को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इसी कड़ी में आज प्रदेश सलाहकार पद पर एडवोकेट भुवनेश शर्मा को नियुक्त किया गया है। साथ ही बारां जिला के जिलाध्यक्ष हेतु लक्ष्मीनारायण शर्मा व कोटा जिला के जिलाध्यक्ष पद पर बुद्धिप्रकाश शर्मा के नाम पर सहमति बनी है।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विष्णु भारद्वाज ने बताया कि समाज के प्रबुद्धजनों के सुझावों को संकलित करके उनकी प्रेरणा से यह समिति जल्द ही अपना स्वरूप लेकर समाज के विकास में अपनी महती भूमिका निर्वहन करेगी।

कार्यक्रम के अंत मे समिति संरक्षक सत्यनारायण शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles