Thursday, August 13, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

दुर्गापुर से चलेगी जयपुर-पुणे ,जयपुर-नागपुर अजमेर से

कोटा। काम के चलते 16 सितंबर से 11 अक्टूबर तक जयपुर में रेल संचालन प्रभावित रहेगा। इसके चलते कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी और कई ट्रेनें देरी से चलेंगी। इनमें कोटा मंडल से गुजरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।जयपुर-पुणे (12940) 30 सितंबर और 4, 7 एवं 11 अक्टूबर को दुर्गापुर से चलेगी। इसके चलते यह ट्रेन दुर्गापुरा और जयपुर के बीच रद्द रहेगी।

इसके अलावा नागपुर-जयपुर (22175) 2 और 9 अक्टूबर को अजमेर तक ही चलेगी। इसी तरह जयपुर-नागपुर (22976) भी 3 और 10 अक्टूबर को अजमेर से ही चलेगी। इसके चलते यह ट्रेन अजमेर-जयपुर के बीच रद्द रहेगी।

इसके अलावा मुंबई-हिसार दूरंतो (12239) 30 सितंबर और 7 अक्टूबर को एक घंटा देरी से रवाना होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles