Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ताला ठीक करने के बहाने घर में घुसे बदमाश,अलमारी में रखे साढ़े चार लाख के गहने लेकर फरार

कोटा। रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में ताला ठीक करने के बहाने घर में घुसे दो बदमाशों द्वारा अलमारी में रखे सारे साढ़े चार लाख रुपए के गहने लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। मकान मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह घटना बापू कॉलोनी शिव मंदिर के पास की बताई जा रही है। यहां पर रिटायर रेलकर्मी कल्याण सिंह का मकान है। कल्याण सिंह कुछ दिनों से बाहर हैं। घर पर कल्याण सिंह का बेटा मोहन सिंह और उसकी पत्नी हैं। शुक्रवार को मोहन सिंह अपने काम पर चला गया। पीछे पत्नी घर पर अकेली थी। पत्नी ने गोदरेज अलमारी का ताला ठीक करने के लिए दो फेरी वालों को घर में बुलाया। दोनों गोदरेज के दरवाजे का ताला ठीक करने लगे इस दौरान पत्नी कुछ काम में लग गई मौके का फायदा उठाते हुए दोनों ने अलमारी का लॉकर तोड़ दिया और उसमें रखा एक सोने का हार सेट, तीन चेन, तीन अंगूठी, एक टीका तथा चार सोने के कड़े सहित करीब 4:30 लाख रुपए के जेवर चोरी कर लिए।

2 घंटे बाद खोलना अलमारी

इसके बाद ताला ठीक होने की बात कहते हुए बदमाश पत्नी से पैसे लेकर तुरंत घर से रवाना हो गए। जाते-जाते बदमाश पत्नी से कह गए की अलमारी को 2 घंटे बाद खोलना। इसके बाद पत्नी अपने काम में लग गई

शनिवार को कुछ काम के लिए अलमारी खोलने पर मोहन सिंह को लॉकर टूटा नजर आया। अंदर देखा तो सारे गहने गायब मिले। मोहन के पूछने पर पत्नी ने पूरा मामला बताया। इसके बाद मोहन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सीसीटीवी में नजर आए बदमाश

सूचना पर घर पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर कर आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें दो बदमाश गली में आते-जाते नजर आए। पत्नी ने इन्हें देखते ही तुरंत पहचान लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

यहां पहले भी हो चुकी है घटना

यहां पर चोरी की यह पहली घटना नहीं है। पिछले दिनों भी यहां मंदिर के पास से ही दिनदहाड़े एक बाइक चोरी हो गई थी। इसके अलावा बापू कॉलोनी रंगपुर रोड पर घर में घुसकर चोर मोबाइल चुरा ले गए थे। यह घटना भी दिनदहाड़े हुई थी। यह दोनों घटनाएं भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। चोर सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी पुलिस अभी तक एक भी मामले में चोरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles