Thursday, October 1, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मीरा जयंती पर चित्र का विमोचन

कोटा /कृष्ण की परम भक्त, सामाजिक क्रांति की प्रखर वक्ता ,नारी शक्ति की उपदेशक मां मीराबाई के 522 में जयंती के उपलक्ष में *दिव्य हिंदी संस्थान* महावीर नगर तृतीय के तत्वाधान में संस्थान के संरक्षक राजेश कृष्ण बिरला अध्यक्ष राजस्थान रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा *मां मीराबाई के चित्र का विमोचन* किया गया,

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में बताया कि समाज में रूढ़िवादिता के प्रति मुखर होकर नारी शक्ति को आजादी दिलाने के लिए जिस तरह का त्याग और समर्पण भाव मां मीरा में था वह आज समाज के लिए अनुकरणीय हैं, हमें समाज को आगे ले जाने के लिए नारी शक्ति को संबल देने के लिए एक निष्ठ समर्पण भाव से सामाजिक कार्य करने की आवश्यकता है । संस्था के अध्यक्ष धनेश विजयवर्गीय ने बताया कि संस्था राष्ट्रहित के साथ सामाजिक सरोकार से युक्त कार्यक्रमों द्वारा मानव समाज को नित नई प्रेरणा दायक सेवा कार्यों में संस्था सदैव कार्यरत रहती हैं । कार्यक्रम में

मधु भारद्वाज प्राचार्य, महिला हितकारी बी,एड कॉलेज, धाकड़ खेड़ी ने मीराबाई के जीवन पर प्रकाश डाला, हाडोती संभाग कोचिंग समिति अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश शर्मा ने मीरा के द्वारा सामाजिक क्रांतिकारी और सामंती अत्याचार के खिलाफ झंडा उठाने वाली प्रथम धार्मिक वीरांगना रही है तथा अपने आराध्य के प्रति समर्पण भक्ति भाव में तल्लीन होकर कृष्ण के चरणों में जीवन समर्पित किया है।

वीरेंद्र शर्मा, आर्यावर्त ने कृष्ण उपासिका मीराबाई का समाज हित में नवचेतना का संकल्प भाव की भक्ति पर अपने विचार रखें, कार्यक्रम का संचालन अश्विनी विजयवर्गीय द्वारा किया गया। इस अवसर पर वर्षाकाल में एक पेड़ मां मीरा के नाम लगाने का संकल्प लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles