Sunday, August 16, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

झालावाड़ में स्कूल बिल्डिंग गिरी,8 बच्चों की मौत:27 से ज्यादा गंभीर घायल, मलबे में दबे मासूमों को गांव वालों ने निकाला

अकलेरा (झालावाड़)/झालावाड़ में सरकारी स्कूल की बिल्डिंग गिरने से 5 बच्चों की मौत हो गई हादसे में 30 से ज्यादा बच्चे गंभीर घायल हैं हादसा शुक्रवार सुबह मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल में हुआ है,टीचर्स और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया मनोहरथाना अस्पताल के डॉ कौशल लोढ़ा ने बताया कि 35 घायल बच्चों को लाया गया था इनमें से 11 गंभीर घायलों को जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया है

स्कूल में बिखरा बच्चों का सामान, ग्रामीण बोले- ये दर्दनाक

हादसे के बाद स्कूल में जगह-जगह बच्चों की किताबें और सामान बिखरा हुआ है ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया था पूरा मंजर बहुत ही डरावना था

एक ही क्लास के हैं सभी बच्चे

गांव वालों ने बताया कि मलबे में दबे सभी बच्चे 7वीं क्लास के हैं जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त बच्चे पढ़ाई कर रहे थे

सभी बच्चों को मलबे से निकाला गया

हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ स्थानीय लोगों ने बताया कि बिल्डिंग गिरने की धमाके जैसी आवाज हुई थीकरीब एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी घायल बच्चों को बाहर निकाला गया इसके बाद मलबा हटाने का काम शुरू हुआ है, मनोहरथाना हॉस्पिटल के अनुसार 5 बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई थी, वहीं 3 ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles