कोटा। भवानीमंडी आरपीएफ और सिविल पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए 16 किलो 870 ग्राम डोडा चूरा बरामद किये है। इस डोडा चूरा की कीमत करीब 2 लाख 53 हजार रुपए बताई गई है। मामले में पुलिस ने एक युवक-युवती गिरफ्तार किया है।
आरोपियों में राजस्थान श्री गंगानगर थाना रावला निवासी मनीष कुमार (27) और झालावाड़ झालरापाटन निवासी साधना गौड (28) शामिल है। इसके अलावा राम सिंह निवासी थाना पगारिया जिला झालावाड (राज.) को फरार घोषित किया गया है।
आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर स्टेशन परिसर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने बेग में यह डोडा चूरा छुपा रखा था। कार्रवाई करने वालों में आरपीफ इंस्पेक्टर रमेश चंद्र मीणा एवं आरक्षक अरूण कौशिक तथा भवानीमंडी पुलिस शामिल रही।






