कोटा। कोटा में 5 बदमाशों ने एक युवक पर घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में युवक को दो गोलियां लगी हैं। घायल युवक को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में बदमाश सरेआम फायरिंग करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। घटना बीती देर रात शहर के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र के वफ्फ नगर की है। दादाबाड़ी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।






