Sunday, April 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अकलेरा-कोटा ट्रेन से उतरी महिला की राजधानी के चपेट में आने से मौत,कंवलपुरा स्टेशन की घटना

कोटा। कोटा-रामगंजमंडी रेल खंड स्थित कंवलपुरा स्टेशन पर शनिवार को अकलेरा-कोटा पैसेंजर ट्रेन (59837) से उतरी एक अधेड़ महिला की राजधानी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 12:20 की बताई जा रही है। स्टेशन मास्टर ने मामले की जानकारी जीआरपी को दी है। हालांकि कोटा जीआरपी के पास दोपहर 1:30 तक भी घटना की सूचना नहीं थी। शव अभी भी स्टेशन पर ही रखा हुआ है।

महिला का नाम ब्रज कंवर (50) पत्नी पहलाद राजपूत बताया जा रहा है। ब्रज कंवर कंवलपुरा के पास स्थित कुबडा खुर्द गांव की ही रहने वाली थी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।

ट्रेन चलने की जल्दी में उतरी दूसरी तरफ

यात्रियों ने बताया कि ट्रेन में भीड़ होने के कारण महिला प्लेटफार्म के विपरीत दिशा में उतरी थी। महिला को लगा कि अत्यधिक भीड़ के कारण संभवतः वह समय पर ट्रेन से नहीं उतर सकेगी। इसके चलते महिला दूसरी दिशा में उतर गई। तभी महिला अचानक पास की लाइन से गुजरी नई दिल्ली-मडगांव राजधानी एक्सप्रेस (22414) की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला के शरीर के चिथड़े उड़ गए। इससे महिला की घटनास्थल पर ही तुरंत मौत हो गई। इस घटना में महिला के शरीर के टुकड़े काफी दूर तक बिखर गए। बाद में स्टेशन स्टाफ ने महिला के अंगों को एक जगह एकत्रित किया। घटना के बाद देर मौके पर रुक कर राजधानी आगे रवाना हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles