Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अवैध वेंडर को भेजा जेल,टीटीई से मारपीट का मामला

कोटा। टीटीई योगेश कुमार से मारपीट के आरोपी विकास सिसोदिया (30) को जीआरपी ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत में विकास को जेल भेज दिया। जीआरपी ने बताया कि विकास झालावाड़ भवानी मंडी पंचपहाड का रहने वाला है। विकास को कोटा डडवाड़ा निवासी गंगापुर के मुख्य टिकट निरीक्षक योगेश कुमार की मारपीट की रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि योगेश की गुरुवार को बांद्रा-रामनगर एक्सप्रेस (22975) ट्रेन में रतलाम से मथुरा तक की ड्यूटी थी। इसी दौरान कोटा आने के लिए विकास रामगंजमंडी स्टेशन से सेकंड एसी कोच में घुस गया। इस पर योगेश द्वारा टिकट की पूछने पर विकास ने अपने आप को वेंडर बताया। बाद योगेश ने विकास से जुर्माना भरने को कहा। इस पर आवेश में आए विकास ने योगेश से मारपीट कर दी। इस मारपीट में योगेश के माथे पर चोट लग गई और सूजन आ गई। बाद में मौके पर पहुंचे अन्य टीटीइयों ने साथियों ने विकास को पकड़ लिया। बाद में टीटीइयों ने विकास को कोटा जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी ने योगेश का मेडिकल भी करवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles