कोटा राजस्थान निवासी,हिन्दी और राजस्थानी भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार विष्णु शर्मा हरिहर की “बोल री चिड़िया रानी” बाल कुण्डलिया संग्रह और “अच्छे लगते फूल ” रोला बाल पहेली संग्रह,व डा.आदित्य गुप्त की गीत गाता चल अरे मन! (हिन्दी गीत संग्रह) पुस्तकों का विमोचन केन्द्रीय हिन्दी संस्थान आगरा मे विभागाध्यक्ष उमापति दीक्षित, वरिष्ठ साहित्यकार योगीराज योगी व देवकी दर्पण के करकमलों से सम्पन्न हुआ।
हिन्दी और राजस्थानी मे हरिहर की ग्यारह पुस्तकें और डा. गुप्त की चार पुस्तकें आ चुकी है।






