Thursday, October 1, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नाथूलाल (निर्भय) बने राष्ट्रीय कवि संगम बारां के जिला अध्यक्ष

बांरा/राष्ट्रीय कवि संगम जिला बारां की जिला कार्यकारिणी बैठक 6 जुलाई 2025 रविवार को चार मूर्ति चौराहा स्थित पेंशनर्स भवन में आयोजित की गई। जिसमें पूर्व अध्यक्ष स्व. दयाचंद जैन का सभी सदस्यों ने सहमति व्यक्त असामयिक निधन हो जाने के कारण रिक्त हुए जिला अध्यक्ष के पद पर नये जिला अध्यक्ष का सभी सदस्यों की सहमति से निर्विरोध चयन किया गया। जिला कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र यादवेंद्र , चुनाव प्रभारी के रूप में अखिल भारतीय साहित्य के परिषद के पूर्व अध्यक्ष भैरव लाल भास्कर एवं संगठन के जिला उपाध्यक्ष मेवाराम

चौधरी, उषा शर्मा मंचस्थ रहे। मीडिया प्रभारी युवा कवि पीयूष परिंदा ने बताया कि अध्यक्ष का चुनाव पूर्ण रूप से लोकतांत्रिक पद्धति का पालन करते हुए किया गया। जिसमें सर्वसम्पति से संगठन के पूर्व नगर अध्यक्ष नाथूलाल निर्भय का अध्यक्ष के रूप में चयन किया गया। जिस पर की। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के पूर्व अध्यक्ष भैरुलाल भास्कर को नियुक्त किया गया। भेरुलाल भास्कर ने पूर्ण पारदर्शी तरीके से इस पूरी चयन प्रक्रिया को कुशलता पूर्वक पूरा किया।समस्त जिला कार्यकारिणी सदस्य जिनमें से उपस्थित सदस्य डॉ सुरेंद्र यादवेंद्र, भैरव लाल भास्कर,मेवाराम चौधरी, उषा शर्मा, सोनू सुरीला, नाथूलाल निर्भय, पीयूष परिंदा, सत्यनारायण शर्मा, राज प्रमोद, सूरजमल मियाड़ा, दीपक शर्मा की उपस्थिति में पूर्व नगर अध्यक्ष नाथूलाल निर्भय का सर्वसञ्चति से निर्विरोध जिलाध्यक्ष के रूप में चयन किया गया।

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष नाथूलाल निर्भय ने अपने उद्बोधन में बताया कि शीघ्र ही संगठन की जिला स्तरीय बैठक बुलाकर जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। तत्पश्चात संगठन के द्वारा विभिन्न साहित्यिक कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंजाम दिया जाएगा। नाथूलाल निर्भय के जिला अध्यक्ष के पद पर चयन होने पर जिले के सभी साहित्यकारों में खुशी की लहर है।  साहित्यकार राम शर्मा कापरेन, कवि रूपनारायण संजय ने बधाई दी

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles