Thursday, October 1, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हरियालो राजस्थान मिशन; तालेड़ा कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण

तालेड़ा. राजकीय महाविद्यालय तालेड़ा के निर्माणाधीन भवन के परिसर में आज मिशन हरियालो राजस्थान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। मिशन ठंडी छांव कोटा के प्रकृति व पर्यावरण प्रेमी श्री जसविंदर सिंह के सौजन्य से ढाई सौ से अधिक पौधे कॉलेज को उपलब्ध करवाये गए। वृक्षारोपण की शुरुआत समाज सेवा से जुड़े कोटा थर्मल के सेवानिवृत उप मुख्यअभियन्ता श्री बिगुल जैन, मिशन ठंडी छांव के श्री जसविंदर सिंह तथा कॉलेज प्राचार्य बृज किशोर शर्मा ने की। श्री जसविंदर सिंह ने वृक्षारोपण की शुरुआत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को प्रकृति के सामीप्य में लाने, प्रकृति का संरक्षण करते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना आज के समय की मांग है। परिसर में वृक्षारोपण के लिये विभिन्न प्रजातियों के पौधे उपलब्ध करवाने के लिए प्राचार्य शर्मा ने श्री जसविंदर सिंह का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए पौधों की सार संभाल की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर संकाय सदस्य ड़ॉ हनीफ़ खान, ड़ॉ राजकुमार, विशाल जांगिड़, ड़ॉ नेहा प्रधान , ड़ॉ सुलक्षणा शर्मा, ड़ॉ ऋतु वर्मा, सोनुकंवर, विशाल वर्मा तथा अमन सेन के अलावा सज्जन सिंह, रवि लोधा, विक्की कहार, रोहित, रवि सुमन, अमन गौतम, घनश्याम भील, देवकिशन गुर्जर, अभिषेक गुर्जर, प्रियांशु वर्मा, प्रिया कहार, सुनीता कहार, सुगना बैरवा, प्रिया बैरवा, वैशाली, मुस्कान सुमन, लक्ष्मी, मुस्कान, आदि ने वृक्षारोपण करके उनकी देखभाल की जिम्मेदारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles