Thursday, October 1, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

 90 लाख गोल्ड लूट मामले में संभाग अध्यक्ष ने एडिशनल एसपी से वार्ता,पीडित ने गोल्ड रिकवरी का निवेदन किया

कोटा/दो दिन पूर्व इन्द्रा मार्केट कमल ज्वेलर्स के कर्मचारी के साथ हुई 90 लाख रुपये मूल्य के सोने की लूट के मामले में होलसेल व्यापार महासंघ संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी एवं पुरानी सब्ज़ी मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष पवन दुआ पीड़ित व्यापारी के साथ घटना की शुरुआत से ही केथुनीपोल थाने में रिपोर्ट लिखाने के समय से लगातार साथ है एवं आज फिर से व्यापारी कुलदीप से भेंट की कुलदीप ने संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी को अपने दुख से अवगत कराया के वह बहुत डिप्रेशन में है एवं उनका परिवार भी इस घटना से अत्यंत दुखी है दुकान नहीं खोल रहे हैं अभी तक कोई कार्यवाही के बारे में उनको जानकारी नहीं है उन्होंने संभाग अध्यक्ष से निवेदन किया अतिशीघ्र हमारे माल की रिकवरी किसी भी प्रकार से करवाई जाए इस संदर्भ में पंकज बागड़ी ने एडिशनल SP  दिलीप सैनी से वार्ता की सैनी ने संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी के ज़रिए पीड़ित व्यापारी एवं सभी व्यापारियों व्यापारिक संस्थाओं को आश्वासन देते हुए कहा कि हमारी हमारी टीम में हमारे अधिकारी लगे हुए हैं स्वयं एडिशनल SP साहब रात रात भर नहीं सो रहे हैं सवेरे जल्दी उठकर इसी सब्जेक्ट पर काम कर रहे हैं एवं शीघ्रातिशीघ्र इस पर ख़ुलासा होने का पूर्णतः प्रयास उनके द्वारा किया जा रहा है इस अवसर पर संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी ने कहा कि घटना के समय से ही पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग एवं साथ मिल रहा है और संतोषजनक कार्रवाई चल रही है इस अवसर पर पंकज बागडी ने दिलीप सैनी से पीड़ित व्यापारी की पूर्णता रिकवरी का विशेष निवेदन एवं माँग की कार्यवाही शीघ्रातिशीघ्र हो एवं अपराधियों को कठोरतम सजा दिलायी जाए जिससे हाड़ौती संभाग के इन सबसे बड़े होलसेल बाज़ारों में व्यापारिक एवं ग्राहक सुरक्षित रहें एवं अपराधियों को कठोरतम सजा की माँग की जिससे भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles