Thursday, October 1, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मोहर्रम के पर्व को लेकर कोटा सिटी एसपी अमृता दुहन ने पुलिस और समाज के लोगों के साथ ली बैठक

के डी अब्बासी

कोटा,जुलाई। कोटा शहर में आगामी पांच और छह जुलाई को मनाए जाने वाले मोहर्रम के पर्व को लेकर आज कोटा सिटी एसपी अमृता दुहन ने सिटी एसपी कार्यालय के सभागार में समाज के जिम्मेदार लोगों और पुलिस अफसरों और थाना प्रभारियों की एक बैठक ली जिसमें यह तय किया गया कि मोहर्रम के जुलूस के दौरान ताजियें को ले जाने एवं उचा करने के दौरान विधुत तारों का विशेष ध्यान रखेंगे।

जुलूस के दौरान निर्धारित समय सीमा की पूर्ण पालना करेंगे।किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नही देवे, बिना पुष्टि के किसी भी मैसेज को वायरल नही नही करे, ऐसे मैसेज की सूचना तुरन्त पुलिस को देवे, कानून को अपने हाथ में नही लेवे।

उक्त पर्व के दौरान किसी भी आसामाजिक तत्वों के बारे में जानकारी पुलिस नियत्रंण कक्ष कोटा शहर के निम्न नम्बरों पर देवें। आपकी जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रखी जायेगी।

कन्ट्रोल रूम न. 0744-2350777, 2350778, मो. 95304-42777 व्हाट्सएप्प न. 9468800005

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles