Thursday, August 13, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

आर्ट ऑफ़ लिविंग का हैप्पीनेस प्रोग्राम श्री श्री मंडपम इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स में हुआ संपन्न

✍️राम शर्मा ‘कापरेन’

कोटा/श्री श्री रवि शंकर जी के द्वारा संचालित ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के हैप्पीनेस प्रोग्राम का समापन आज हुआ। यह सेशन पांच दिवसीय था। पांचो दिवस में व्यक्ति के अस्तित्व के सातों स्तर पर काम किया गया। आत्मा से आत्मा के स्तर तक व्यक्ति का विकास करवाया जाना इस सेशन का मुख्य उद्देश्य था। सेशन के मुख्य संचालक वरिष्ठ प्रशिक्षक मनोज शर्मा रहे । उन्होंने अनेक गतिविधियों और प्रक्रियाओं से लाभार्थियों को प्रशिक्षित किया। महत्वपूर्ण सुदर्शन क्रिया को बहुत धैर्य के साथ समझाया।

इस कोर्स के सफल आयोजन में  राजेश अग्रवाल , अनीता शर्मा, संदीप गहलोत ,राजेंद्र अग्रवाल,अनीता अग्रवाल, चयनिका देवनाथ आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा ।

प्रोग्राम दोनों पारियों में हुआ जिसमें 90 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया । राजेश अग्रवाल ने श्री श्री मंडपम के हॉल को पूर्ण रूप से इस सेशन के लिए समर्पित किया। सौम्या ने मर्म प्रक्रिया के बारे में समझाया। श्री संदीप गहलोत का जोधपुर ट्रांसफर हेतु अभिनंदन किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles