Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लायंस क्लब कोटा टेक्नो को किशनगढ़ प्रांतीय अवार्ड समारोह में दस पुरस्कारो से नवाज़ा 

कोटा/लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 ई2 द्वारा किशनगढ़ अजमेर में रविवार को डिस्ट्रिक्ट अवार्ड समारोह आयोजित किया गया जिसमें कोटा से पहुंचे लायंस क्लब कोटा टेक्नो को सर्वाधिक दस पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया । लायंस क्लब कोटा टेक्नो के निदेशक भुवनेश गुप्ता व रजनी गुप्ता के अनुसार क्लब को वर्षपर्यंत सेवाकार्य की गतिविधियों को बढ़ावा देने व आमजन को लाभान्वित करने के लिए क्लब अध्यक्ष ए के गुप्ता को डायमंड अध्यक्ष व सचिव दीपक गुप्ता को बेस्ट सचिव की केटेगरी में सम्मानित किया गया । समारोह में ब्लड डोनेशन में उत्कृष्ट सेवाकार्यों के लिए भुवनेश गुप्ता का सम्मान किया गया । अन्य श्रेणी सम्मान में रजनी गुप्ता को एक्शन हॉलिडे उत्कृष्ट सेवा, निधि गुप्ता को लायन क्वेस्ट सेवा , रेणु गुप्ता को मोरल एजुकेशन के लिए व नीलम गुप्ता को सेवा कार्यों में विशिष्ट योगदान देने के लिए , पर्यावरण सेवा ह्यूमैनिटी सेवा , रक्तदान सेवा के लिए नवाज़ा गया । ये सम्मान पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर वी के लड़िया, डिस्ट्रिक्ट प्रांतपाल श्याम सुंदर मंत्री , पूर्व प्रांतपाल दिलीप तोषनीवाल आगामी गवर्नर रामकिशोर गर्ग व वाईस डिस्ट्रिक्ट प्रांतपाल निशांत जैन के कर कमलों से प्रदान किया गया । कोटा से लायंस क्लब कोटा टेक्नो की टीम में अध्यक्ष ए के गुप्ता , सचिव दीपक गुप्ता , निदेशक रजनी गुप्ता , निदेशक भुवनेश गुप्ता , रेणु गुप्ता , निधि गुप्ता व नीलम गुप्ता शामिल रहे । गौरतलब है कि टेक्नो द्वारा विभिन्न समाजोपयोगी गतिविधियों का संचालन किया जाता रहा है जिससे पूरे प्रांत में सक्रिय रहने वाले क्लब के रूप में दस पुरुस्कारो से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles