Wednesday, June 3, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विशाल 27 वाँ हाय प्रोफाइल एजुकेशन अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन 24 अगस्त को

कोटा /अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग के तत्वाधान में एक मीटिंग  रविवार को मित्तल होटल कोटडी रोड पर शाम 5:00 बजे आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संस्था द्वारा

विशाल 27 वा हाय प्रोफाइल एजुकेशन अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन 24 अगस्त 2025 रविवार को आयोजित किया जाएगा। संभागीय महामंत्री संजय गोयल, महामंत्री गजानंद सिंगल ने बताया कि संभाग अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल के अध्यक्षता में आज मीटिंग आयोजित की गई ।

महिला अध्यक्ष कमला मित्तल, महामंत्री रूपा अग्रवाल ने बताया कि आज परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन संस्था अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल की नेतृत्व में किया गया। रजिस्ट्रेशन फॉर्म की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2025 रखी गई है। परिचय सम्मेलन के रजिस्ट्रेशन फॉर्म कोटा हाडोती सहित पूरे राजस्थान,मध्य प्रदेश, गुजरात,महाराष्ट्र,आदि सभी स्थानों पर 101 केंद्र बनाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म उपलब्ध कराए गए है।आज के कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद जी अग्रवाल, श्याम जी अग्रवाल, नीरज गोयल, दिनेश अग्रवाल, आर के गोयल, मनोज गोयल, श्रीमती संगीता गर्ग,भावन अग्रवाल, किरन अग्रवाल, राजकुमारी जैन, ममता अग्रवाल, ललित अग्रवाल, अंबिका गर्ग, रजनीश गर्ग, महेंद्र गोयल ,आशा गोयल, भारती जैन एवं संस्था के पदाधिकारी गण, माननीय सदस्यों की उपस्थिति में आज की मीटिंग संपन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles