Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सीमित साधनों के बावजूद सर्वश्रेष्ठ परिणाम दे रहे हैं छोटे कोचिंग -राजेश बिरला

कोटा/हाडोती संभाग कोचिंग समिति की ओर से तलवंडी स्थित एक निजी होटल में कोचिंग निदेशक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रेडक्रास सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष राजेश बिरला ने कोचिंग संस्थानों के प्रशंसा करते हुए कहा कि छोटे कोचिंग संस्थान पूर्ण ईमानदारी से बच्चों को शिक्षा देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा की सीमित साधनों के बावजूद छोटे कोचिंग सर्वश्रेष्ठ परिणाम देता है जिससे आज कमजोर एवं आर्थिक स्थिति से पिछड़े छात्र आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कोचिंग एक्ट के बारे में कहा कि छोटे कोचिंग की तुलना बड़े कोचिंगों से करना गलत है ।कार्यक्रम के अध्यक्ष कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि छोटे कोचिंग कोटा की विकास की नींव है घर-घर में शिक्षा का उजाला छोटे कोचिंग संस्थानों के द्वारा ही हो रहा है उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास है की कोचिंग एक्ट में छोटे कोचिंगों को शामिल नहीं किया जाए। कोचिंग एक्ट में सुधार के लिए उन्होंने पूरा जोर लगा रखा है। नगर निगम कोटा दक्षिण में प्रतिपक्ष नेता एवं मेला समिति के अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने कहा कि हाडोती कोचिंग समिति बहुत अच्छा काम कर रही है एवं सभी कोचिंग संस्थान अपनी-अपने स्तर पर कोटा के विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं भारत विकास परिषद के मंत्री किशन पाठक ने कहा कि छोटे कोचिंग बच्चों के सर्वांगीण विकास के माध्यम हैं ।बच्चों को संस्कार एवं ऊर्जावान छोटे कोचिंग ही बनाते हैं।कार्यक्रम में विशेष अतिथि रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य आशीष मेहता एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी योगेश कुमार पारीक ने छोटे कोचिंगों की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छोटे कोचिंग समस्याओं से जूझते हुए भी सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम संभाग अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश शर्मा, सचिव धनेश विजयवर्गीय, संरक्षक राकेश मिश्रा ,मीडिया संभाग प्रभारी विशाल उपाध्याय, जिला अध्यक्ष सोनिया राठौर ,ओम मेहता, वीरेंद्र सर , कोषाध्यक्ष नरेश नागर, अनिकेत प्रजापति, आर के जांगिड़, राम अवतार प्रजापतिआदि नेअतिथियों का पुष्प वर्षा, इत्र सुगंध से अगवानी एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया । कार्यक्रम में अतिथियों ने कोचिंग निर्देशकों को सम्बद्धता प्रमाण पत्र देकर एवं दुपट्टा उड़ाकर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles