कोटा/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटा के अध्यक्ष माननीय सत्यनारायण व्यास एवं सचिव गीता चौधरी के निर्देशानुसार डिफेंस एडवोकेट नरेंद्र डाबी, सानिया खानम और स्वाति जैन ने नशा मुक्ति हेतु अभियान का आयोजन किया जिसमें सार्वजनिक स्थान किशोर सागर तालाब की पाल और एमबीएस में लोगों को नशा छोड़ने व अवैध तस्करी के लिए लोगों को जागरूक किया तथा नशा करने से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को बताया साथ ही लोगों को नशा छोड़ने की शपथ भी दिलाई गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटा में कार्यरत डिफेंस एडवोकेट नरेंद्र डाबी ने बताया कि 26 जून को विश्वभर में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। नशा मुक्ति अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य लोगों को नशीली दवाओं और पदार्थों के दुरुपयोग से मुक्ति दिलाना और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने में मदद करना है। भारत सरकार ने इस संबंध में कई कदम उठाए हैं। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों के बीच नशा मुक्ति का संदेश फैलाना है। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से डिफेंस एडवोकेट सानिया खानम स्वाति जैन और नरेंद्र डाबी द्वारा सचिव गीता चौधरी के निर्देशन में उक्त कार्यक्रम का रैली के माध्यम से आयोजन कर लोगों को नशा छोड़ने हेतु शपथ दिलाई।






