Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में युवक करंट लगने से जिंदा जल गया,भैंस को पानी पिलाने खेत पर गया था

।कोटा में युवक करंट लगने से जिंदा जल गया।शनिवार सुबह भैंस को पानी पिलाने खेत पर गया था। वहां वह बिजली के तार की चपेट में आ गया। घटना सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास की है। प्रदीप राठौर सांगोद का रहने वाला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक प्रदीप पिता की किराने की दुकान पर बैठता था और चार महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी। प्रदीप के चाचा अभिषेक ने बताया- प्रदीप ने आईटीआई व बीए कर रखी थी और वर्तमान में पिता की किराने की दुकान पर बैठता था। सुबह वह भैंस को पानी पिलाने खेत पर गया था। लगभग 11 बजे पड़ोसी ने प्रदीप के करंट लगने की सूचना दी। खेत घर से डेढ़ किमी दूर था। चाचा अभिषेक ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां प्रदीप की बॉडी में आग लगी हुई थी और कपड़े पूरी तरह जल चुके थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles