Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

डिप्टीपुलिससुपरिटेंडेंट गंगासहाय शर्मा की टीम ने रंगपुर रेलवे पुलिया के ऊपर फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

डिजिटल भास्कर पत्रिका न्यूज़

के डी अब्बासी।

डिप्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट गंगासहाय शर्मा की पुलिस टीम ने रंगपुर रेल्वे पुलिया के ऊपर फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार। कोटा सिटी एसपी अमृता दुहन ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 मई को भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में रंगपुर रेलवे पुलिया पर मोहम्मद उमर पर गोली से फायर कर जान लेवा हमला करने के शेष चार बकाया आरोपियों में से तीन आरोपियों आसिफ गोरी, मोहम्मद तौफीक उर्फ मिक्कू, कामरान गोरी। उर्फ कम्मू को लोको कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में मुख्य आरोपी रेल्वे कोलोनी थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर मो. कलीम गौरी गिरफ्तार व विधि से संघर्षरत बालक निरूद्ध किया जा चुका है। डिप्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट गंगासहाय शर्मा के नेतृत्व में तीन पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें पहली टीम में

भीमगंज मंडी थाना प्रभारी रामकिशन गोदारा, सब इंस्पेक्टर राजकुमार, सहायक उप निरीक्षक कमलेश कुमार, कांस्टेबल लोकेश स्वामी मुकेश, विनोद, प्रवीण, हेमन्त और नितेश को शामिल किया। दूसरी पुलिस टीम में रेलवे कॉलोनी थाना प्रभारी रामस्वरूप मीणा, कांस्टेबल अजीत, नमोनारायण, मदनलाल को शामिल किया तीसरी टीम में (साईबर सैल) अजय चौधरी, हैड कांस्टेबल श्यामवीर (साईबर सैल), हैड कांस्टेबल रंजीत (एजीटीएफ टीम), के कांस्टेबल परमेश्वर को शामिल किया। पुलिस की तीनों टीमों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज तीनों आरोपियों का भीमगंज मंडी क्षेत्र में जुलूस निकला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles