Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

घर में घुसकर दिनदहाड़े उड़ाया मोबाइल -सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

कोटा 7 जून। रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक चोर दिनदहाड़े घर में घुसकर मोबाइल चोरी कर से गया। बाइक पर आया यह चोर सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आ रहा है। मकान मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। रंगपुर पुलिया के पास बापू कॉलोनी निवासी आशीष बाजपेई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसका मकान मेन रोड पर ही है। रोज की तरह वह सुबह अपनी दुकान पर चला गया था। इसचे पत्नी गीता पूजा करने ऊपर छत पर चली गई थी। नीचे घर में कोई नहीं था। तभी बाइक पर आया एक युवक बिना कुंडी लगे दरवाजे को धकेल कर घर में घुस गया। गीता ने छत से इस युवक को घर में घुसते हुए देख लिया। गीता जब तक नीचे आती तब तक युवक ने कमरे में रखा मोबाइल उठाकर अपनी जेब में रख लिया। तभी नीचे उतरी गीता ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी। युवक ने बताया कि वह किराए का कमरा देखने आया था। गीता द्वारा मना करने पर युवक तुरंत बाइक लेकर रवाना हो गया। कुछ देर बाद गीता ने अपना मोबाइल खोजा तो वह गायब मिला। बादमें गीता ने अपने पड़ोसियों के फोन से मामले में की सूचना आशीष को दी। आशीष ने नंबर डायल किया तो फोन स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद घर पहुंचे आशीष ने मामले की जानकारी लेकर पास में लगे सीसीटीवी रह कैमरे की फुटेज देखी। इसमें घर में घुसा युवक बाइक पर आता-जाता नजर आया। गीता ने इस युवक को पहचान लिया। इसके बाद आशीष ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles