Saturday, October 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कैंसर जागरूकता एवं उपचार की दिशा में आहार एवं पोषण विशेषज्ञ डॉ. खुशबू गुप्ता की महत्वपूर्ण पहल

‘कैंसर इनसाइट्स’ पुस्तकों का हुआ लोकार्पण, मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव की वरिष्ठ अंतर्राष्ट्रीय रेडिएशन ऑनकोलॉजी विशेषज्ञा डॉ. तेजिंदर कटारिया जी ने सराहा प्रयास

कोटा/गुरुग्राम।, विश्व ब्रेस्ट कैंसर जनजागृति माह के अवसर पर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जनसामान्य में जागरूकता एवं आत्मविश्वास बढ़ाने तथा चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों को उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आहार एवं पोषण विशेषज्ञ डॉ. खुशबू गुप्ता द्वारा ‘कैंसर इनसाइट्स’ नामक दो ज्ञानवर्धक पुस्तकों का प्रकाशन किया गया है। इन पुस्तकों का प्रकाशन हेमाक्षी पब्लिकेशन, सीकर द्वारा किया गया है।

‘कैंसर इनसाइट्स’ श्रृंखला के माध्यम से कैंसर से जुड़े विभिन्न पहलुओं, आहार एवं पोषण तथा जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों को सरल एवं उपयोगी रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। पुस्तकों का उद्देश्य कैंसर को लेकर समाज में व्याप्त भय और भ्रांतियों को दूर करते हुए सही जानकारी को जन-जन तक पहुंचाना है।

डॉ. खुशबू गुप्ता को आहार एवं पोषण विज्ञान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए पूर्व में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति महामहिम श्री प्रणब मुखर्जी द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

इस पहल का एक विशेष गौरवपूर्ण पक्ष यह रहा कि ‘कैंसर इनसाइट्स’ (भाग-1) का लोकार्पण वैश्विक ख्याति प्राप्त मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम के कैंसर रोग विभाग के चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कटारिया द्वारा किया गया।

पुस्तक को देखने के बाद डॉ. कटारिया ने डॉ. खुशबू गुप्ता के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह निश्चित रूप से बहुत उपयोगी एवं अत्यंत मेहनत से किया गया कार्य है। उन्होंने डॉ. खुशबू गुप्ता को अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्हें डॉ लोकमणि गुप्ता द्वारा टीकाकृत एवं जीवन आशीष समीति कोटा द्वारा प्रकाषित “श्री कृष्ण भगवान के दिव्य संदेश” नामक पुस्तकों की प्रतियां भी भेंट की गई जिन्हें उन्होंने व्यक्ति के सोच को सकारात्मक बनाए रखने हेतु अत्यंत उपयोगी बताया।

डॉ. तेजिंदर ने पुस्तक को सहर्ष स्वीकार किया और उसे अपने विभाग के अन्य चिकित्सक साथियों को भी दिखाया। इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक की उपयोगिता और विषय की गंभीरता को देखते हुए इस प्रकार के प्रयासों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन के आजीवन सदस्य, कोटा निवासी समाजसेवी वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ लोकमणि गुप्ता ने बताया कि कैंसर के बढ़ते मामलों के बीच सही आहार, पोषण, जागरूकता और वैज्ञानिक जानकारी की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। ऐसे में ‘कैंसर इनसाइट्स’ जैसी पुस्तकों का प्रकाशन समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सही जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक पहल माना जा सकता है। डॉ लोकमणि गुप्ता ने यह भी बताया कि ये दोनों पुस्तकें “pothi.com” पे उपलब्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles