Wednesday, February 25, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

डिप्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट गंगा सहाय शर्मा की पुलिस टीम ने तस्कर को गिरफ्तार कर अफीम डोडा चुरा 23 किलोग्राम 420 ग्राम बरामद किया

के डी अब्बासी

कोटा, जून। डिप्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट गंगा सहाय शर्मा की भीमगंज मंडी पुलिस टीम ने बाड़मेर निवासी तस्कर जसवंत राम को गिरफ्तार कर अफीम डोडा चुरा 23 किलोग्राम 420 ग्राम बरामद किया। कोटा सिटी एसपी डॉ. अमृता दुहन IPS, ने बताया कि मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटा शहर में मादक पदार्थ की तस्करी रोकने व अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सेनी के निर्देशन में श्री गंगासहाय शर्मा पुलिस उप-अधीक्षक केन्द्रीय वृत्त कोटा शहर के पर्यवेक्षण में भीमगंजमण्डी थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की जिसमे सहायक उप निरीक्षक हरेदव सिंह, हैड कांस्टेबल सिराजुद्दीन,कांस्टेबल राजेश, प्रवीण, मुकेश, देवीलाल और राकेश स्वामी को शामिल किया। इस पुलिस टीम ने दौराने गश्त अजय अहुजा पार्क माला रोड कोटा जंक्शन से तस्कर जसवन्त राम को अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा 23 किलो 420 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles