कोटा/ प्रगति शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय रानपुर में नवरात्रि के पावन अवसर पर आज एक दिवसीय डांडिया उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संतोष हाड़ा, उपप्राचार्या डॉ. सविता चौधरी एवं स्टाफ ने माँ दुर्गा की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की सभी छात्राध्यापिकाओं ने पारंपरिक परिधानों में गरबा एवं डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर माता की उपासना की एवं कार्यक्रम को आकर्षक एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने उत्सव को मनोरंजक बना दिया।
कार्यक्रम में बेस्ट ड्रेसअप एवं बेस्ट डांसर प्रतियोगिताओं कभी आयोजन किया गया जिसमें बेस्ट ड्रेस-डांसर में मुस्कान डामोर प्रथम एवं यसरा फातिमा द्वितीय स्थान पर रही। बेस्ट ड्रेस-अप प्रतियोगिता में गीता चौहान एवं शिवानी योगी संयुक्त प्रथम स्थान एवं खुशबू जाट द्वितीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम ने छात्राध्यापिकाओं को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया तथा आपसी सहयोग, उत्साह और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित किया। संपूर्ण आयोजन आनंदमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।








